अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: मेह्र समाचार एजेंसी के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा है कि क्षेत्र में आतंकवाद के फैलने का कारण अमेरिकी पालीसी हैं। अमेरिका और उसके सहयोगी अरब देश आतंकवाद को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर रहे हैं। राष्ट्रपति हसन रूहानी ने तेहरान में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अगर अफ़गानिस्तान और इराक़ में अमेरिका हमला न करता तो सीरिया में संकट पैदा नहीं किया जाता तो क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर आतंकवाद न होतै। ईरानी राष्ट्रपति डॉ हसन रूहानी ने कहा कि क्षेत्र में आतंकवाद की सभी जड़ें अफगानिस्तान और इराक में अमेरिका के सैन्य हमलों से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ़ लड़ाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकजुट होकर लड़ी जानी चाहिए। हसन रूहानी ने कहा कि पवित्र प्रतिरक्षा के दौरान मोर्चे पर सेना, सिपाहे पासदारान, स्वयंसेवी बल बसीज, पुलिस और जनता सभी मौजूद थे और ईरानी राष्ट्र ने हज़रत इमाम खुमैनी (रह) की हकीमाना और समझदारी पर आधारित नेतृत्व में 8 वर्षीय थोपे गए युद्ध में जीत हासिल की।